jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार आणंद/गुजरात। गुजरात के आणंद जिले में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी झकझोर दिया है। आणंद जिले के तारापुर में बुधवार सुबह भयावह सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले में एक बच्चा भी शामिल है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक एक ही परिवार के 10 लोग कार में सवार हो जा रहे थे, तभी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। ट्रक और कार की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि परिवार के कई सदस्यों की मौत तो घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों का कार से बाहर निकाला। शवों को फिलहाल तारापुर रेफरल अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। इस हादसे में कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जताया शोक

इस दर्दनाक सड़क हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजराती भाषा में ट्विट करते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्टिट में लिखा है कि ‘आणंद जिले के तारापुर के इंद्रराज गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे में हुई मौत पर शोक व्यक्त कर रहा हूं। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद मुहैया कराने के सभी निर्देश सिस्टम को दिए गए हैं। यही प्रार्थना है कि प्रभु मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शांति…’

इलाके में छाई मायूसी

इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही इलाके में मासूसी छा गई है। एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिवार के अन्य सदस्यों को हादसे का बारे में सूचित कर दिया गया है और सभी मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।