jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

प्यार करना पड़ा भारी पति का हुआ बंटवारा, तीन दिन पहली और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा पति

रामपुर। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर प्यार और फिर लिव इन के दौरान गर्भवती हुई प्रेमिका को उसके बच्चे को आखिरकार पिता का हक मिल गया है। असम से प्रेमी को ढूंढते-ढूंढते रामपुर पहुंची प्रेमिका ने युवक से निकाह कर लिया है। हालांकि प्रेमी पहले से शादीशुदा था। रामपुर के वन स्टॉप सेंटर पर काफी देर चले हंगामे के बाद युवक की पहली पत्नी भी पति की दूसरी शादी से मान गई। यहां तक कि प्रेमिका से निकाह के बाद पहली और दूसरी पत्नी के बीच पति का बंटवारा भी कर लिया है। बंटवारे के दौरान दोनों महिलाओं और युवक के माता-पिता का भी ख्याल रखा गया है। युवक को उनके साथ भी रहना होगा।

- Install Android App -

हंगामे के बाद पुलिस के सामने पति और उसकी दोनों पत्नियों ने हैरानी में डालने वाला बंटवारा किया है। इसके अनुसार, पति को दोनों पत्नियों के साथ समय बिताना होगा। पत्नियों के साथ ही उनके बच्चों की देखभाल भी करनी पड़ेगी बंटवारा इस तरह से हुआ है कि युवक की पहली पत्नी को सोमवार, मंगलवार और बुधवार तो वहीं प्रेमिका से दूसरी पत्नी बनी महिला को गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन मिला है। दोनों पत्नियां युवक के साथ तीन-तीन दिन का समय बिताएंगी वहीं बंटवारे में माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए युवक को रविवार का दिन दिया गया है।