jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

नशे में धुत्त कार चालक ने घर के दरवाजे पर बैठी मासूम काजल काे कुचला, माैत, गुस्साए लाेगाें ने की कार में ताेड़फाेड़

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। घर की दहलीज पर बैठी चार साल की मासूम बालिका को कार चालक ने कुचल दिया। स्वजन घायल बच्ची को जेएएच ले गए, जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना घटना स्थल पर पहुंची तो स्वजन और स्थानीय लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे में धुत था। मोहल्ले में हर दिन चिकन के ठेले पर लोग गाड़िया खड़ी कर शराब पीते हैं। इंदरगंज थाना पुलिस ने कार को जब्त कर थाने पहुंचाया और हादसे की जांच में जुट गई है। हादसा फूलबाग गुरुद्वारे से नदी गेट को जोड़ने वाली स्वर्ण रेखा लिंक रोड पर शनिवार की रात करीब 10 बजे का है।

घटनास्थल के पास मंगू चिकन वाले का ठेला लगता है और इसके पास में ही गिर्राज वाल्मीकि का घर है। शनिवार की रात करीब 10 बजे चार साल की बच्ची काजल कार के दरवाजे पर बैठी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने गाड़ी स्टार्ट की कार को गली में से तेजी से निकालने लगा। चूंकि, वह नशे में था इसलिए कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और मासूम काजल कार के पहिए के नीचे आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालक गली से कार को टर्न कराने का प्रयास कर रहा था। घायल बच्ची को घरवाले जेएएच ले गए, जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

- Install Android App -

राजवीर गुर्जर के नाम से है कार का पंजीयन: जिस कार ने मासूम को कुचला उस पर एमपी-07-सीजी 9594 नंबर अंकित है। परिवहन विभाग की साइट के अनुसार यह कार राजवीर सिंह पुत्र थान सिंह गुर्जर निवासी आदर्श नगर जड़ेरुआ कलां के नाम से रजिस्टर्ड है।

आक्रोशित लोगों ने कार में की तोड़फोड़ः बच्ची की अस्पताल में मौत होने की सूचना मोहल्ले में पहुंचते ही लोग घरों से निकल आए। आक्रोशित युवकों ने कार की पत्थर व डंडों से तोड़फोड़ कर दी। महिलाओं ने भी हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि रात में चिकन की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर लोग शराब पीते हैं। एक तरफ की रोड को पाइप लगाकर बंद कर दिया है। केवल दो पहिया वाहन निकलने का रास्ता है। चिड़ियाघर के तरफ से गैराज वालों ने रास्ता फोरव्हीलर के लिए खोल दिया है। इंदरगंज थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि बच्ची की मौत हो गई है। कार को जब्त कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है। चालक व कार में सवार लोग मौके से भाग गए हैं।

मर्सिडीज व कार भिड़ी, एयरबैग खुलने से जान बचीः एजी पुल पर शनिवार की रात फिर आमने-सामने मर्सिडीज और स्विफ्ट कार टकरा गईं। मर्सिडीज में सवार लोगों की जान एयरबैग खुल जाने से बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मर्सिडीज एजी आफिस की तरफ से आ रही थी। दूसरी कार राजमाता चौराहे की तरफ से आ रही थी। हादसे केबाद मर्सिडीज कार का पिछला पहिया निकल गया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों की दिशा ही बदल गई। हादसे की सूचना मिलते ही एफआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पिछले सप्ताह ही दो वाहनों की भिड़ंत में पिता व दो बच्चियों की मौत हुई थी। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने एजी पुल पर हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं।