jhankar
ब्रेकिंग
तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सरकारी नौकरी के नाम पर 2 लाख 20 हजार की ठगी, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी

छतरपुर में ट्रक ने बाइक पर जा रहे तीन लोगों को कुचला

मकड़ाई समाचार छतरपुर। जिले के बिजावर अनुभाग के तहत दमोतीपुरा तिग्गड्डा के पास रविवार रात करीब नौ बजे ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद ड्रायवर ट्रक लेकर भागा जरूर, लेकिन पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक जमुनिया पुरवा थाना पीपट के 20 वर्षीय रवि पिता जीवन कुशवाह, 25 वर्षीय हरचरण पिता बंदी कुशवाह व अशोक पिता मोहन कुशवाह बाइक से रविवार रात किसी काम से जा रहे थे। जब वे दमौतीपुरा के तिगड्डा के पास पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। चूंकि घटना रात करीब 9 बजे की है। इसलिए काफी देर तक शव सड़क पर पड़े रहे। जब सड़क से लोग गुजरे तो पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब मृतकों की पहचान नहीं हुई। लेकिन बाद में उनके मोबाइल व उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त हुई और उनके स्वजनों को सूचना दी गई। शवों को बिजावर पीएम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद बाइक को कुचलने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि ड्रायवर भागने में सफल हो गया। पुलिस ड्रायवर को भी तलाश रही है।