मकड़ाई समाचार हरदा। भारतीय मजदूर संघ का 66वा स्थापना दिवस आज कृषि उपज मंडी हरदा प्रांगण में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, किसान कल्याण मंत्री कमल जी पटेल, टिमरनी विधायक संजय शाह एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री वंदना राजोरिया ने की इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में डॉ शंकर शुक्ल, अमर सिंह मीणा जिलाध्यक्ष भाजपा, सुरेंद्र जैन नगर पालिका अध्यक्ष हरदा, प्रदीप रिछारिया प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी एवम अमृत पटेल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला मंत्री मुकेश निकुम ने संगठन के बारे में जानकारी दी। विधिप्रकोष्ठ जिला प्रमुख विपिन सोनकर द्वारा भारतीय मजदूर संघ के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वही व्यवस्था भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष गणेश केवट ने संभाली,मंच संचालन राजेन्द्र पारे द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष महेश तिवारी ,जिला सचिव अतुल शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष संजय जैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ से जिला अध्यक्ष अर्चना गौर, जिला सचिव अरुनलता दुबे, शोभा ठाटे, सुबुद्धि सोनी ,सीमा सोनी, भारतीय रेत खदान मजदूर संघ जिला अध्यक्ष सुखराम केवट जिला सचिव सखाराम केवट, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव सुनील अजमेरा, व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष सरगम जैन, जिला सचिव राजेश अग्रवाल ,नगर पालिका दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर,अध्यक्ष शिव सोलंकी ,सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र गोहर तवा हम्माल संघ के अध्यक्ष राम मूरत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री द्वारा श्रमिक को जीवन का आधार बताते हुए श्रमिक जीवन पर प्रकाश डाला। प्रभारी मंत्री द्वारा कहां गया प्रदेश में कर्मचारी एवं श्रमिकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय मजदूर संघ तो प्रतिबंध है। हम भी उसके साथ श्रमिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए वचनबद्ध है। माननीय कृषि मंत्री कमल पटेल ने भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सभी अनुषांगिक संगठनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री वंदना राजोरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक...
पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर
खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित
सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ
सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य
आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न
उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद
आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
