jhankar
ब्रेकिंग
Harda: आश्रम से पांच मवेशी चुराए। रेलवे ट्रैक पर बांधकर उनकी हत्या करवाई। हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार भोपाल में हिंदू छात्रा से धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा रैकेट पकड़ा, 500 से ज्यादा पेटियां बरामद महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

7 अगस्त को जिले की सभी राशन दुकानों पर होगा ‘‘अन्न उत्सव’’ कार्यक्रम

कलेक्टर श्री गुप्ता ने की तैयारियों की समीक्षा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रदेश में 7 अगस्त को अन्न उत्सव मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रदेश की सभी 25 हजार 435 राशन दुकानों से खाद्यान्न वितरण होगा। प्रत्येक दुकान पर प्रतीकात्मक रूप से 100 हितग्राहियों को थैले में राशन दिया जायेगा। दुकानों पर यह आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए होगा। साथ ही सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से भी प्रदेशवासी वर्चुअली जुड़ेंगे। प्रत्येक दुकान के लिए एक नोडल अधिकारी बनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये कलेक्टर संजय गुप्ता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खाद्य, सहकारिता विभाग तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राम कुमार शर्मा, अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी समिति सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान के लिये एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाये, जो कि अन्न उत्सव आयोजन के लिये आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करेगा। उन्होने सभी उचित मूल्य की दुकानों की सफाई व पुताई के निर्देश भी बैठक में दिये और साथ ही यह कार्यक्रम उत्सवपूर्ण माहौल में आयोजित किया जाये। उन्होने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन के प्रसारण के लिये उचित मूल्य की दुकानों पर टीवी या लेपटॉप की व्यवस्था के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र की सभी उचित मूल्य की दुकानों के लिये आवश्यक व्यवस्था जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नेतृत्व में जनपद पंचायतों के सीईओ देखेंगे। इसी तरह नगरीय क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों पर अन्न उत्सव आयोजन की आवश्यक तैयारी की समीक्षा संबंधित नगर पालिका के सीएमओ करेंगे और समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने 7 अगस्त के अन्न उत्सव कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि इस कार्यक्रम में दुकान स्तरीय सतर्कता समिति तथा ग्राम स्तरीय क्राइसेस मेनेजमेन्ट ग्रुप के सदस्यों को भी बुलाया जाये।