jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता

बाइक से गिरे युवक के सिर पर से निकली टैक्टर की ट्राली हादसे के बाद देखने वाले सब हैरान

गुजरात के दाहोद में सड़क पर गिरे युवक के सिर के ऊपर से ट्रॉली निकल गई| घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है|

- Install Android App -

गांधीनगरः गुजरात के दाहोद में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. इस घटना में हेलमेट की अहमित सामने आई है कि इसे पहना कितना जरूरी है. घटना उस वक्त घटी जब एक बाइक सवार बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कहीं जा रहा था. उसी दौरान बाइक चला रहे व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ा और सड़क पर बाइक समेत गिर गया. जैसे ही गिरा पास से गुजर रही ट्रैक्टर की ट्रॉली उसके सर पर चढ़ गई| बाइक सवार हेलमेट पहन रखा था इस कारण उसकी जान बच गई. ये घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना उस वक्त घटी जब सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए बाइक सवार कोशिश कर रहा था. उसी दौरान वह सड़क पर गिर गया| बाइक पर सवार दंपती के साथ एक छोटा बच्चा भी. बाइक पलटने के कारण ड्राइवर, मां और बच्चे तीनों को चोटें आईं हैं. बाइक के पलटने के बाद महिला अपने बच्चे के साथ दूसरी तरफ जा गिरी. इस कारण उन दोनों की भी जान बच गई |यह घटना स्मार्ट सिटी बोर्ड के सामने घटी.