jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

ट्रिपल मर्डर : पति पत्नी बेटे की गला काटकर हत्या, हत्यारे मृतक की बाइक से हुए फरार

उत्तरप्रदेश। कानपुर शहर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां पर परचून की दुकान चलाने वाले के साथ ही उसकी पत्नी तथा बेटे की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर के मेन गेट पर ताला लगा दिया और मृतक की बाइक लेकर भाग निकले। एक साथ तीन हत्‍याओं ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती पेश की है।

कानपुर शहर के फजलगंज में शनिवार की सुबह दंपती और उनके 12 साल की बेटी की हत्या की घटना से सनसनी फैली गई। ट्रिपल हत्याकांड की जानकारी लगते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की है। वहीं घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई और राजनीतिक पाटियों के नेता भी घटनास्थल पर पहुँचे।

- Install Android App -

पुलिस ने परचून दुकानदार, उसकी पत्नी और बेटे का शव बरामद करके फॉरेंसिक जांच शुरू कराई है। पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल इस घटना के बाद मोहल्ले में लोगो मे सनसनी फैल गई।

मृतको प्रेम किशोर, पत्नी ललिता देवी और 12 वर्षीय बेटे नैतिक के साथ रह रहे थे। मकान के बाहर ही बड़े भाई राजकिशोर जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे पड़ोसी राजेश ने प्रेमकिशोर के भाई राजकिशोर को फोन किया तो उनकी बेटी निकिता ने बात की। राजेश ने उसे बताया कि राजकिशोर के घर के बाहर ताला लगा है और एक व्यक्ति उनकी बाइक ले जाते दिखा है। इस पर राजकिशोर परिवार के साथ घर पहुंचे तो मकान और दुकान पर ताले लगे मिले। मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर आई पुलिस दुकान के ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो नजारा देखकर सभी दंग रह गए। मकान के अंदर प्रेमकिशोर, उनकी पत्नी और बेटे के रक्त रंजित शव पड़े थे। तीनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके हत्या की गई और सिर काे पॉलिथीन से कसकर बांधा गया था। तीनों के शवों को एक जगह लाने के बाद कंबल डालकर हत्या फरार हो गया। तिहरे हत्याकांड की जानकारी के बाद डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटील भी पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।