jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

थाना प्रभारी की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार युवक हथकड़ी लेकर फरार

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना से एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार युवक हथकड़ी लेकर भाग गया है। यह घटना उस समय की है जब थाना में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव मौजूद रहे। पुलिस की लापरवाही से हथकड़ी लेकर एनडीपीएस एक्ट का आरोपित भाग निकला। बताया जाता है कि एसपी नवनीत भसीन के निर्देशन में कल पुलिस हेल्पलाइन की सूचना पर बुड़िया गांव के एक पुल के पास मारुति कार युवक अंकित सिंह को नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रात भर थाना में आरोपित बैठा रहा। जिसे हथकड़ी भी लगाई गई थी। सुबह थाना प्रभारी के रहते थाना में आरोपित हथकड़ी के साथ भाग निकला।

चर्चा में रहते हैं प्रभारी: रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव की लापरवाही पहले ही सामने आ चुकी है इन्होंने रघुनाथगंज पुलिस चौकी प्रभारी रहते हुए अवैध गांजा शराब जुआ सट्टे का कारोबार अपने संरक्षण में करने के आरोप भी लगाते रहे है। बताया जाता है कि 1 दिन पहले जिस वक्त नशीली कफ सिरप एवं नशीली टेबलेट के साथ एक आदिवासी आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में भी एक अन्य व्यक्ति शामिल था । जो पुलिस का घेराबंदी तोड़कर भाग निकला था। गत दिवस पुलिस हेल्पलाइन रीवा की सूचना पर आरोपी अंकित सिंह पकड़ा गया था। तो वह थाना के अंदर से हथकड़ी लेकर भाग निकाला।

- Install Android App -

जांच के आदेश जारी: पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रीवा नवनीत भसीन द्वारा बीएसपी हेड क्वार्टर के नेतृत्व में मामले की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों की गलती पाई जाएगी उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

आरोपित द्वारा हथकड़ी लेकर भाग जाने की सूचना जैसे ही पुलिस कप्तान को लगी उन्होंने आसपास के थानों में घेराबंदी कर उसकी सरगर्मी से तलाश करने के आदेश जारी कर दिए हैं। नवनीत भसीन, एसपी रीवा।