jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

HARDA NEWS: सर्वब्राह्मण समाज के सदस्य पर हमला SP को सौपा ज्ञापन, हंडिया थाने में नही लिखी थी रिपोर्ट

मकड़ाई समाचार 
हरदा-सर्वब्राह्मण संगठन के सदस्यों ने ब्राह्मण समाज के सदस्य पर हमला करने वाले आरोपी के विरुध्द सही कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल को गुरुवार को सौंपा। ज्ञापन में बताया है कि 7 नवंबर को समाज के प्रदीप शर्मा अपने दोस्त के जन्मदिवस की पार्टी मनाने अबगांव स्थित संगम ढाबे पर थे।

- Install Android App -

सर्वब्राह्मण संगठन के सदस्यों ने एसपी को सौपे गए ज्ञापन में कहा कि आरोपी सुनील कमेडिया द्वारा प्रदीप पर चाकू से हमला किया गया।जिससे प्रदीप को गंभीर चोट आई है। बीच बचाव में प्रदीप के दोस्त सुनील राजपूत को भी चोट आई।फरियादी द्वारा हंडिया थाने में रिपोर्ट लिखाने पर हंडिया थाने में रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की गई।वहीं थाने द्वारा आरोपी के विरुध्द कार्रवाई नही की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि फरियादी प्रदीप को गंभीर चोट की वजह से जिला अस्पताल से रिफर किया गया है। ,वर्तमान में हमीदिया अस्पताल भोपाल में इलाज चल रहा है।

सर्वब्राह्मण समाज के सदस्यों ने कहा कि  पूर्व में भी प्रदीप के भाई द्वारा संचालित रेस्टोरेंट में अवैध वसूली को लेकर तोड़फोड़ एवं मारपीट की गई है।आरोपी द्वारा फरियादी परिवार को धमकियां दी जा रही है।इस वजह से रेस्टारेंट नही खोल पा रहे है।आरोपी द्वारा फरियादी को पूर्व में भी परेशान किया गया है,उसके खिलाफ़ प्रकरण दर्ज है,आरोपी आदतन अपराधी है।समाज के लोगो ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते समय सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर, महामंत्री सुनील तिवारी,संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, मनोहरलाल शर्मा,सहित समाजजन उपस्थित थे।