jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध के चलते थाना प्रभारी हुए लाइन हाजिर

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे मोहनगढ़ थाना अंतर्गत उपचुनाव खत्म होने के बाद से अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा था। मोहनगढ़ थाना अंतर्गत क्षेत्रों में लगातार अपराध बढ़ता देख थाना प्रभारी संतोष चौरसिया पर बड़ी कार्रवाई हुई। बढ़ते क्राइम के चलते थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक इसी थाना अंतर्गत जहां बीते हफ्ते में एक दबंग से परेशान होकर एक किसान ने आत्महत्या की थी, तो वहीं इसी इलाके में गोली मारकर हत्याकांड की घटना को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया था। वहीं पुलिस इन दोनों मामले की गुत्थी अब तक सुलझा नहीं पाई थी के बीते दिन एक और घटना सामने आई जहां, मोहनगढ़ थाना अंतर्गत एक बोरिंग मशीन चालक से 3 लाख रुपये लूटने की घटना की शिकायत थाने में हुई। इन्हीं बढ़ते अपराधों की गाज यहां के थाना प्रभारी संतोष चौरसिया पर गिरी औऱ एसपी प्रशांत खरे ने गंभीरता दिखाते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। अब इनकी जगह एक बार फिर पहले इसी थाने में थानेदार रहे बृजेश कुमार को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लगातार ऐसे बढ़ते अपराधों के चलते मोहनगढ़ इलाके में पुलिस का विरोध शुरू हो गया था। लोग सोशल मीडिया के जरिये पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे थे। पुलिस को घिरता देख एसपी ने तत्काल गंभीरता दिखाई औऱ यहां के थाना प्रभारी संतोष चौरसिया को लाइन हाजिर कर दिया। अब इनकी जगह एक बार फिर पहले इसी थाने में थानेदार रहे बृजेश कुमार को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।