jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

बोरवेल में गिर गई डेढ़ साल की बच्ची, 15 फीट पर फंसी है बच्‍ची

मकड़ाई समाचार छतरपुर। नया गांव क्षेत्र के दोनी गांव में डेढ़ साल की बालिका खेलते खेलते बोर वेल में गिर गई। बोरवेल सूख हुआ था। जैसे ही बच्ची के बोरवेल में गिरने का पता स्वजनों को चला, वैसे ही उन्होंने पहले स्वयं उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अफसर व टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। बोरवेल में गिरी बच्‍ची 15 फीट पर फंसी हुई है। अब प्रशासन उसे निकालने के लिए बोर के पास ही 15 फीट का गडढा खुदवा रहा है। अभी तक 8 फीट खुदाई हो चुकी है। बच्ची का नाम दिव्यांसी कुशवाह है। घटना कीसूचना पर एसपी व कलेक्‍टर मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य का जायजा ले रहे हैं। रेस्क्यू कार्य को गति देने और बोर वेल में फसी बच्ची दिव्यांशी को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रेस्पॉन्स फोर्स के दल को ग्वालियर से बुलाया है। साथ ही होमगार्ड छतरपुर की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच रही है।

बोरवेल से सुनाई दे रही है बच्ची की आवज: बोरवेल में गिरने के बाद बच्ची होश में है और वह लगातार रो रही है। उसके रोने की आवाज से ही स्वजनों को पता चला कि वह बोरवेल में गिरी है। बोरवेल खुला हुआ था और खुला हुआ था। इस वजह से यह हादसा हुआ है। बच्ची के रोने की आवाज से लग रहा है कि बच्ची ज्यादा गहरे में नहीं गिरी है।

- Install Android App -

naidunia

सामान्तर खोदा जा रहा है गड्ढा: बच्ची को बचाने के लिए अब राहत दल बोर वेल के पास ही सामान्तर गड्ढा खुदवा रहे हैं। जिससे बच्ची को निकाला जा सके। घटना की सूचना मिलते ही एसपी व कलेक्टर भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है। जिससे राहत कार्यों में तेजी लाकर बच्ची को जल्द से जल्द बचाया जा सके। मौके पर पुलिस ने जेसीबी सहित अन्य उपकरण भी मंगवा लिए है।