jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया अपना नया लुक, इस टीवी एक्टर से हुई तुलना

नई दिल्ली। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जरसी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कोरोना की वजह से उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जरसी’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म में तो शाहिद कपूर का लुक चर्चित है ही, लेकिन अब सोशल मीडिया पर भी वो अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शाहिद कपूर का नया लुक उनके कुछ प्रशंसकों को भा रहा है तो वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके नए लुक की तुलना कई अलग-अलग कलाकारों के साथ कर दी है।

दरअसल, एक लंबे समय के बाद शाहिद कपूर क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। अपने नए लुक की तस्वीर को शाहिद कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। शाहिद ने अपने फेस की एक क्लोजअप तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में शाहिद स्माइल कर रहे हैं और काफी हैंडसम लग रहे हैं। अपने नए लुक की तस्वीर पर कैप्शन देते हुए शाहिद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं सिर्फ ट्रिम कर रहा था, लेकिन ऐसा हो गया।

- Install Android App -

शाहिद कपूर का ये नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोगों को क्लीन शेव में पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को उनका ये लुक बिलकुल भी नहीं भा रहा है। शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर ने भी उनके नए लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ईशान ने शाहिद कपूर के लुक की तुलना वैम्पायर डायरीज के किरदार से कर दी।

सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों ने उनके लुक की तुलना टीवी अभिनेता रवि दुबे के साथ भी की। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘रवि दुबे लग रहे हो सर।’ वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तुलना राजपाल यादव की फिल्म ‘मालामाल वीकली’ में लुक से कर डाली। उनके कई फैंस को तो शाहिद का क्लीन शेव लुक बिलकुल भी पसंद नहीं आया। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप ऐसा नहीं कर सकते’ और उसी के साथ दुखी वाला इमोजी पोस्ट किया। तो वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मेरे को नए साल का गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद।’

शाहिद कपूर की फिल्म ‘जरसी’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 31 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही फिल्म अपनी फिल्म के नए रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है।