मकड़ाई समाचार टिमरनी। दुर्घटना में बाइक चालक अहलवाड़ा निवासी तोताराम पिता शिवराम कतिया (30) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर तोताराम के साथ पांडूराम पिता हरिकरन (35) भी घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंपा। पुलिस ने बताया अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। करताना मार्ग पर सोमवार रात हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर हो गया। हादसा पोखरनी गांव की सुकनी नदी के पुल के पास हुआ। टिमरनी की ओर से जा रहे एक अज्ञात चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए पोखरनी से टिमरनी की ओर आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
ब्रेकिंग
