jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

मुकेश सहनी ने दिन में किया लालू-तेजस्‍वी का गुणगान, रात में मिलने पहुंचे राजद प्रवक्‍ता, कही ये बात

पटना। बिहार में सियासत की गर्मी और ठंड दोनों चरम पर है। एनडीए के घटक दल वीआइपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने गठबंधन तोड़ने की धमकी देकर सियासत को गरमा दिया है। एक दिन पहले उन्‍होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव को छोटा भाई बताया था। सियासी इस घटनाक्रम के बीच राजद की ओर से नरमी के संकेत मिले हैं। इस बीच गुरुवार देर शाम राजद प्रवक्‍ता मृत्‍युंजय तिवारी का मुकेश सहनी के सरकारी आवास पर पहुंचने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं राजद के मुख्‍य प्रवक्‍ता भाई वीरेंद्र ने भी ऐसा बयान दे दिया है जो नए सियासी समीकरण की ओर इशारा कर रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव की गर्मी भी बिहार में दिख रही है।

- Install Android App -

मुकेश सहनी के पास है बिहार सरकार की पतवार 

गुरुवार रात मुकेश सहनी से मिलने पहुंचे राजद प्रवक्‍ता मृत्‍युंजय तिवारी ने कहा कि उनका आना किसी राजनीतिक मकसद से नहीं था। वे खेल-खिलाड़‍ियों के लिए लड़ते रहते हैं। इसी उद्देश्‍य से वैशाली के एक धावक अरुण सहनी की पीड़ा लेकर मुकेश सहनी के पास आए थे। उसके साथ न्‍याय नहीं हो रहा। मुकेश सहनी जिस समाज का प्र‍ति‍नि‍धित्‍व करते हैं, उसी समाज का वह खिलाड़ी है। हम यहां राजनी‍ति करने नहीं आए हैं। हालांकि मृत्‍युंजय तिवारी इस दौरान सरकार पर हमले से नहीं चूके। उन्‍होंने कहा कि बिहार में सरकार की नैया का पतवार मुकेश सहनी के पास है। पतवार गया तो सरकार डूब जाएगी। उन्‍होंने कहा कि एनडीए में खेल हो रहा है वह खेल तमाशा तो सब देख ही रहे हैं। लड़ रहा है सब आपस में। यह पूछने पर कि क्‍या नाव पर सवार होंगे, उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी के नाव पर बिहार की 13 करोड़ जनता सवार है। उन्‍होंने कहा कि लालू जी और तेजस्‍वी जी न तय करेंगे। इधर मुख्‍य प्रवक्‍ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि मुकेश सहनी बीजेपी के बहकावे में आ गए थे। इस कारण भटक गए थे। लेकिन वे हमारे हैं। हमारे ही रहेंगे।