jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

उद्यानिकी अपना कर करोड़पति बना किसान ,कृषि मंत्री कमल पटेल ने पत्रकारों की तरह किया साक्षात्कार,

हरदा/ भोपाल। परंपरागत खेती की जगह उद्यानिकी अपनाकर हरदा के एक संयुक्त किसान परिवार ने न केवल करोड़ों में कमाई की है बल्कि सैंकड़ों खेतीहर मजदूरों के लिए रोजगार का स्थाई साधन बना दिया है।* *कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस किसान परिवार से मुलाकात की और पत्रकारों की तरह साक्षात्कार लेकर उनकी सफलता की कहानी को समझा और सराहा ‌।

हरदा जिले के सिरकंबा ग्राम के उन्नत किसान मधु धाकड़ का परिवार संयुक्त रुप से खेती के काम में लगा है। बीते कुछ वर्षों से इस किसान परिवार ने खेती के पैटर्न को बदल कर रख दिया है, यह उनका एक क्रांतिकारी परिवर्तन साबित हुआ है। गेहूं, चना, सोयाबीन जैसी परंपरागत फसलों की जगह इस किसान परिवार ने उद्यानिकी को चुना और अपनी डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर टमाटर, मूंगफली, मिर्च, शिमला मिर्च और अदरक उगा कर समृद्धि का नया मार्ग खोल लिया। कृषि मंत्री कमल पटेल इस परिवार से मिलने पहुंचे जहां वह एक मंत्री की जगह पत्रकार की भूमिका में नजर आए।

- Install Android App -

उन्होंने पहले तो कुशल एंकर की तरह किसान मधु धाकड़ का परिचय दिया फिर सवाल पर सवाल करते हुए सफलता की कहानी समझना शुरू कर दिया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसे दूसरे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है, यह किसान परिवार अपने आप में मिसाल है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने मधु धाकड़ से कुल 150 एकड़ क्षेत्र में टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक के लिए वर्गीकृत किए गए रकबे की जानकारी ली। प्रत्येक फसल के उत्पादन पर आने वाली लागत और मुनाफे की जानकारी ली। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि परंपरागत खेती की जगह उद्यानिकी में लागत अधिक आती है लेकिन मुनाफा भी उसी के अनुसार मिलता है। यह किसान परिवार प्रति एकड़ करीब दस लाख रुपए का मुनाफा अर्जित कर रहा है इसके साथ ही करीब 350 खेतीहर मजदूरों के लिए रोजगार का इंतजाम भी कर दिया है।