jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

ब्रेकिंग् न्यूज़;  लोडिंग ऑटो पलटा ऑटो सवार, 15 लोग घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

- Install Android App -

डायल 100 के एएसआई केके तिवारी ने बताया कि जौलखेड़ा निवासी करीब 15 से 16 लोग एक लोडिंग ऑटो में सवार होकर पाथाखेड़ा में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान बेलोण्ड घाट पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कि ऑटो सवार घायल हो गए। घायलों को हंड्रेड डायल एवं एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 9 घायलों का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अन्य निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।
ऑटो लोडिंग में सवार सुनीता पवार ने बताया कि जौलखेड़ा एवं आसपास गांव के करीब 15 से 16 लोग लोडिंग ऑटो से पाथाखेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। ऑटो चालक तेजी से ऑटो चला रहा था। उसे धीरे चलने के लिए भी कहा था, लेकिन फिर भी वह तेज चला रहा था। इसी कारण बेलोण्ड घाट पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ये हुए घायल
अभिषेक पवार 18, आदर्श पवार 14, सुनीता पवार 34, अनिकेत पवार 16, अनिता पवार 32, वीणा पवार 3 साल,शान्त पवार 35, पुष्पा पवार 35, रामदयाल पवार 42 वर्ष सहित अन्य लोग घायल हुए है।