jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

रजक समाज ने मनाई संत गाडगे महाराज की जयंती

मकड़ाई समाचार टिमरनी। सामाजिक समरसता के प्रतीक, स्वच्छता के जनक, व रजक समाज के आराध्य देव संत गाडगे महाराज की 146 वी जयन्ती टिमरनी नगर में रजक समाज जनो के द्वारा मनाई गई। अमित परदेशी ने बताया कि संत गाडगे बाबा की जयंती के अवसर पर बाबा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। वही इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष विनीत गीते ने गाडगे महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, सन्त गाडगे महाराज का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, जिसके बाद भी बाबा ने सम्पूर्ण देश मे स्वच्छता की अलख जगाई, नशामुक्ति व शिक्षा पर जोर दिया, आज की पीढ़ी के युवाओ से आग्रह किया कि वह भी बाबा के आदर्शों का पालन करते हुए नशामुक्ति व शिक्षा पर ध्यान दे जिससे कि गाडगे महाराज का जो स्वप्न था उसे हम पूरा कर सके।

- Install Android App -

कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री गुलशन चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि कैलाश डूडी, सन्दीप अग्रवाल भी सम्मिलित रहे। भाजपा नेताओं द्वारा समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहित सोलंकी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सन्तोष परदेशी, सुनील परदेशी, विनोद परदेशी, धर्मेंद्र पचौरे, अशोक परदेशी, राकेश परदेशी, सुरेंद्र परदेशी, राजू परदेशी, विनय कनेरे, अजय, दीनानाथ कपूरे, अंकित कनेरे, पवन परदेशी, मोहित परदेशी, टीनू परदेशी, गौरव परदेशी, चिंटू परदेशी, सहित सामाजिक जन उपस्थित रहे।