मकड़ाई समाचार हरदा। जयस प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा एवं जयस प्रदेश महासचिव गेंदा राणदा बैतूल कार्यक्रम में सभा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हरदा से निकलते ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे आदिवासी युवा विकास परिषद जिला अध्यक्ष लोकेश कलमे जयस प्रवक्ता सुनील चौहान राजेश कर्मा राहुल काजले मनोज शाह उइके नाजी भीम आर्मी जय आदिवासी युवा प्रभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा का रेलवे स्टेशन रेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया गया और कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की मध्य प्रदेश में लगातार अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के ऊपर बहुत अत्याचार हो रहा है।
अभी विगत दिनों पूर्व खरगोन जिले में अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर में जाने से रोका गया यह प्रदेश में बहुत ही शर्मनाक बात है केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को वोट बैंक समझ के रखा है आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया जल्द ही हरदा में भी जयस प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा सभा करेंगे।

