jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। नई दिल्ली के सीमापुरी थाने इलाके के दिलशाद कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने एक टीम गठित कर रात को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि, इस सेक्स रैकेट को 38 साल की महिला चलाती थी और अपने साथ एक दलाल को भी रखती थी। दलाल नए-नए कस्टमर लाता था और महिला को इसकी जानकारी देता था। नोएडा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद की 20 से 30 साल की उम्र की लड़कियों से यह गंदा काम कराया जाता था।

- Install Android App -

डीसीपी (शाहदरा) आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि, स्पेशल स्टाफ को दिलशाद कॉलोनी में जिस्मफरोशी की खबर मिली जिसके बाद सीमापुरी थाने के इंस्पेक्टर रामबीर सिंह तोमर और स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विकास कुमार की देखरेख में एक टीम गठित किया गया। एक पुलिस को नकली ग्राहक बनाकर पहले वारदात वाली जगह भेजा गया, घर के बाहर एक प्रिंस नाम का लड़का मिला जिसने नकली ग्राहको को लड़की का ऑफर दिया और नकली पुलिस को घर के ग्राउंड फ्लोर में ले गया जहां 38 साल की महिला मिली। प्रिंस ने बताया कि, यह महिला यहां की संचालक है और लड़कियां उपलब्ध कराएगी।

महिला ने नकली पुलिस के सामने तीन लड़कियां पेश की और किसी एक को पंसद करने को कहा। बदले में 2 हजार रुपये की डिमांड की। नकली पुलिस ने टॉयलेट का बहाना कहकर बाथरूम से पुलिस टीम को सूचना दी जिसके बाद सभी पुलिस टीम ने रेड मारकर सबको पकड़ लिया। सीमापुरी थाने में वेश्यावृति की धारा दर्ज की गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।