मकड़ाई समाचार हरदा। श्री भुवाणा प्रांतीय गुर्जर सभा की आज त्रेमासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी 16 अप्रैल 2022 को प्रातः काल में गुर्जर छात्रावास के दक्षिण विंग में नवीन भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम को तय किया गया है। भूमि पूजन समाज के संतों के कर कमलों द्वारा संपन्न कराया जाना प्रस्तावित हुआ है। नवीन भवन गुर्जर छात्रावास में निवास कर चुके पूर्व छात्रों द्वारा धन संग्रह कर निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए 84 पूर्व छात्रों द्वारा 29 लाख 40 हजार रुपए देने का संकल्प 6 मार्च को ही लिया जा चुका है। इस हेतु श्री भुआणा प्रांतीय गुर्जर सभा की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 लाख राशि के धन संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। जिससे छात्रावास भवन का निर्माण होगा दक्षिण विंग का यह निर्माण गुर्जर छात्रावास में निवास कर चुके छात्रों द्वारा समाज के लिये किया जा रहा है।
समाज के सिविल इंजीनियर द्वारा भवन का नक्शा तैयार किया जा रहा है। जिसे आगामी महासभा की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। सूरज खोरे द्वारा मांग की गई कि सभा युवा सम्मेलन भी करवाएं जिसकी मांग को स्वीकार करते हुए आगामी दिनों में एक युवा सम्मेलन हरदा में आयोजित करने हेतु निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी छात्रावास के कुछ क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर मंगल भवन से लगाकर ही नवीन भवन का निर्माण कराया जाएगा। समाज के महासचिव अशोक गुर्जर ने बताया कि नवीन परिसर से छात्रावास भवन की सुंदरता और बढ़ जाएगी।
बैठक में भुआणा गुर्जर सभा के उपाध्यक्ष रामदीन पटेल पूर्व विधायक आर के दोगने, नया खेड़ा अध्यक्ष शालिकराम सनखेडे टीआई साहब, पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद मुकाती, ठाकुर लाल मोरछले जी कोषाध्यक्ष सुनिल बागरे आडिटर नन्दलाल फुलरे, डा, आर के पाटिल,रामशंकर मुकाती बाहेती कालोनी आदि उपस्थित थे।

