jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

क्षत्रिय पवार समाज जिला संगठन द्वारा आज होली मिलन समारोह मनाया।

मकड़ाई समाचार बैतुल ; आज 20 मार्च को क्षत्रिय पवार समाज संगठन ने पवार मंगल भवन कालापाठा प्रांगण मेंसमाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयो ओर समाज के लोगो ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें समाज के लोगो और पवार समाज की महिलाओं और युवाओं में बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमे मुख्य रूप से पवार समाज के संरक्षक श्री शंकर पवार (वरिष्ठ पत्रकार) पवार समाज के संगठन सचिव श्री भंगू पवार, नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, पवार समाज के अध्यक्ष बाबूलाल कालभोर, अतीत पवार नागरिक बैंक अध्यक्ष, एल आर पवार,बी आर पवार , उपाध्यक्ष कमल पवार,रितेश पवार, कोषाध्यक्ष एम एल डहारे, पवार समाज के आर्डिटर मुन्नालाल कसारे, डॉ आशीष महाजन , डॉ संदीप परिहार, डॉ योगेश पवार, नामदेव पवार , जितरन्द्र महाजन, सुनील पवार , महिला संगठन की रेखा पवार, आशा पवार, मनीषा कौशिक, बबिता कौशिक, जमुना पवार के साथ समाज के अन्य कई नागरिक उपस्थित रहे।
समाज के कार्यकारणी की बैठक में चुनाव अधिकारी श्री पंजाब चिकाने जी को चुनाव अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया संगठन के उपस्थित सदस्यों के बीच आगामी चुनाव के सम्बंध में हुई चर्चा में पूर्वा अध्यक्ष श्री किशन बुआडे ने अपने उद्बोदन मे कहा कि संगठन की एकता में ही समाज का विकाश संभव है संगठन के चुनाव में जो लोग पहले अध्यक्ष बन चुके है उन लोगो ने इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े नही होना चाहिये इस बार नए लोगो को अवसर प्रदान करना चाहिए इसी तरह का सुझाव रामकिशोर पवार पत्रकार ने भी दिया उन्होंने भी कहा कि एक व्यक्ति को दोबारा अध्यक्ष बनने का अधिकार नही है उनके इस प्रस्ताव पर सभा मे उपस्थित अन्य लोगो ने भी इस प्रस्ताव का तालियों के साथ समर्थन किया कार्यक्रम के सह्योजक शंकर पवार ने भी बताया कि मोबाईल पर कुछ लोगो के सुझाव आए की जो लोग पहले अध्यक्ष राह चुके है उन्हें पुनः अध्यक्ष नही चुना जाना चाहिए महिलाओं में श्रीमति रेखा पवार ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी निश्चित की जाए।अतीत पवार एवं सुधाकर पवार ने भी सर्व सम्मति से एक नाम पर अध्यक्ष चुने जाने की अपील की ओर कहा कि इस बार नए व्यक्ति को अध्यक्ष चुना जाए चुनाव में युवा संगठन एवम महिला संगठन का भी चुनाव किया जाएगा । इसी के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ ।