jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

पूर्व विधायक की स्मृति में किया शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ 

घोड़ाडोंगरी। विधानसभा क्षेत्र के दो बार के विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता स्वर्गीय सज्जन सिंह उईके जी की पुण्यतिथि पर उनके परिवार के सदस्यों व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवाकार्य किया गया जिसमें घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण के साथ-साथ शीतल जल के प्याऊ का शुभारंभ किया गया साथ ही पाडर में ब्लाइंड स्कूल में बच्चों को एक समय का भोजन उपलब्ध करवाया गया। तत्पश्चात शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कर शीतल जल के प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस सेवाकार्य में पूर्व विधायक की धर्मपत्नी गंगा सज्जन सिंग उईके, उनके दोनों सुपुत्र भूपेंद्र उईके, राजा उईके, घोड़ाडोंगरी विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा सहित मंडल घोड़ाडोंगरी से भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा, उपाध्यक्ष आशीष वागद्रे, भाजपा नेता नारायण मालवीय, मंडल महामंत्री बीजालाल धुर्वे, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे, जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक मवासे सहित युवामोर्चा के निलेश ताराम, मुकेश गायकवाड, मीडिया से विनोद पतारिया, आशीष पेंढारकर,वासु प्रधान, निलेश बारसे, शशांक सोनी,बृजेश धुर्वे दुर्गेश यादव,अरविंद पठारिया, संजय पवार, संतोष इवने,बाबू सपरा सेवा कार्य में उपस्थित रहे ज्ञात हो कि पूर्व विधायक स्वर्गीय सज्जन सिंग उईके वर्ष 2003 से 2008 तक क्षेत्र के विधायक रहे वहीं दूसरी बार 2013 से 2015 तक विधायक रहे परंतु असमय उनका देहांत हो गया था। एक आदिवासी नेता के रूप में पूरे मध्यप्रदेश में उनकी एक दमदार छवि देखी जाती थी।