jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

युवाओं ने पक्षियों की प्यास बुझाने पेड़ों पर बांधे सैकड़ों कटोरे

केके यदुवंशी ,सिवनी मालवा।  पक्षियों की पानी की कमी से मौत न हो उसके लिए शहर के युवाओं ने पहल की है।भीषण गर्मी में पक्षियों को भी पानी की बेहद जरूरत होती है।कटोरों में रस्सी बांधकर पेड़ों पर लटकाया जा रहा है। इन दिनों नर्मदापुरम में जमकर गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को 40 डिग्री पर तापमान था। ऐसे में पक्षियों की पानी की कमी से मौत न हो, उसके लिए शहर के युवाओं ने पहल की है। ऐसे ही प्रयास में लगे युवा उत्कर्ष गौर ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को भी पानी की बेहद जरूरत होती है। हमारे साथियों ने मिलकर इस पर विचार किया गया और कई ऐसे संस्थान जहाँ पेड़ पौधे लगे है उन जगहों पर पक्षियों के लिए पानी से भरा कटोरे लगाए हैं। प्लास्टिक के बाउल नुमा इन कटोरों में रस्सी बांधकर पेड़ों पर लटकाया जा रहा है। इनमें पक्षियों के लिए पानी डाला जाता है। यहां पक्षी झुंड बनाकर आते हैं और कटोरों पर बैठकर पानी पी लेते हैं। उत्कर्ष ने बताया कि यूं तो लोग घरों में कटोरे रखकर पक्षियों के पानी की व्यवस्था करते हैं, लेकिन यह बहुत कम संख्या में होती है। यह मुहिम हम लगातार चलाएंगे।
शुक्रवार दोपहर युवाओं के द्वारा तहसील कार्यालय परिसर, केंद्रीय विद्यालय, शासकीय कुसुम महाविद्यालय परिसर में पेड़ों पर कटोरे टाँगे गए। साथ ही तहसील कार्यालय कर्मचारियों से उनमे पानी डालने का निवेदन किया गया वही केंद्रीय विद्यालय परिसर में लगाए गए कटोरों में पानी डालने का आश्वासन प्राचार्य के द्वारा दिया गया। युवा उत्कर्ष गौर ने बताया की जहाँ पानी नहीं डल पायेगा वहां हमारी टीम के लोग प्रतिदिन कटोरों में पानी डालेंगे।
दोपहर में जहां लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर-एसी के पास पहुंच जाते हैं। वहीं युवाओं की यह टोली बोतलों में पानी लेकर सड़कों पर