jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

MP News : कव्वाल शरीफ परवाज खान को पकड़ने कानपुर पहुंची एमपी पुलिस की दो टीमें

मकड़ाई समाचार भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा में कव्वाल शरीफ परवाज खान द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में कहा कि कव्वाल के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। मध्य प्रदेश पुलिस की दो टीमें उन्हें राउंड अप करने के लिए कानपुर में हैं। ऐसे लोगो से मेरा यही कहना है कि लेखक हो, गायक हो, शायर हो या कव्वाल, राष्ट्रविरोध का दिल से निकाल दें खयाल।

- Install Android App -

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, मध्य प्रदेश में कमल नाथ के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पहले ही घर बैठ चुकी है। जनता कांग्रेस की सच्चाई अच्छी तरह जान चुकी है इसलिए उसके किसी भी अभियान का कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करते हैं। महिला पत्रकार राणा अय्यूब ने अगर कुछ गलत नहीं किया है तो क्यों लंदन भाग रही थी? ऐसे लोग पकड़े जाने के डर से ही भागने की कोशिश करते हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति बताते हुए गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13 नए केस आए हैं। वहीं 22 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कुल एक्टिव केस 136, संक्रमण दर 0.07% और रिकवरी रेट 98.70% है।