jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

हरदा न्यूज़ : नई चेतना अभियान के तहत आयोजित हुई गतिविधियां

 

- Install Android App -

हरदा  / म.प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हरदा अंतर्गत जेण्डर समानता और महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय अभियान ‘‘नई चेतना 4.0’’ के चौथे संस्करण के तहत जिले में जेण्डर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम जुनापानी व मकड़ाई में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जेण्डर शपथ एवं रैली का आयोजन किया।

इस दौरान उन्होने ‘‘कमला-कमली, दाना कोठी खाली क्यों’’ प्रशिक्षण किट के माध्यम से महिलाओं के मुद्दो पर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होने बताया कि इस वर्ष अभियान की टैगलाइन ‘‘एक साथ, एक आवाज समानता के लिए संकल्प का आगाज‘‘ है।