jhankar
ब्रेकिंग
सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि...

ट्रंप ने फिर दोहराया भारत-पाक युद्ध रुकवाया, मुझे नोबेल मिलना चाहिए

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का अपना दावा फिर दोहराया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध रुकवाए और इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने कैबिनेट बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि हमने आठ युद्ध समाप्त करवाए… और अब हम एक और युद्ध समाप्त करवाने जा रहे हैं।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि हर बार जब मैं कोई युद्ध समाप्त करवाता हूं, तो वे कहते हैं, ‘अगर राष्ट्रपति ट्रंप उस युद्ध को समाप्त कर देते हैं, तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा। और अगर मैं उस युद्ध को समाप्त करवा देता हूं, तो वे कहते हैं, ‘ठीक है, उन्हें इस युद्ध के लिए तो नहीं मिलेगा, लेकिन अगर उन्होंने अगला युद्ध रुकवाया, तो उसके लिए उन्हें पुरस्कार जरुर मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि अब वे कह रहे हैं, ‘अगर वह कभी रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करवाने में सफल होते हैं, तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा। बाकी आठ युद्धों का क्या? भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष सहित उन सभी युद्धों के बारे में सोचिए, जिन्हें मैंने रुकवाया। मुझे हर युद्ध के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, लेकिन मैं लालची नहीं बनना चाहता।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें इन युद्धों में मारे जा रहे लोगों की चिंता है। उन्होंने कहा कि 2025 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित की जाने वाली वेनेजुएला की कार्यकर्ता मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का ने कहा था कि ट्रंप नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। बता दें ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि भारत-पाकिस्तान, अमेरिका की मध्यस्थता में हुई घंटों लंबी बातचीत के बाद सैन्य संघर्ष को “पूरी तरह से और तत्काल” समाप्त करने पर सहमत हुए हैं। वह अपने इस दावे को कम से कम 60 बार दोहरा चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने में मदद की। हालांकि, भारत ने किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार करता रहा है।