jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

एक ही परिवार के 12 सदस्यों की हत्या करने वाले को मृत्युदंड

काबुल। अफगानिस्तान में एक ही परिवार के 12 लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले को मौत की सजा दी गई। खासबाते ये है कि पीड़त परिवार के 13 साल के बच्चे ने गोली चलाकर उसे मृत्यूदंड दिया। खोस्त के एक स्टेडियम में, 80 हजार लोगों के सामने एक शख्स को गोली मारकर मौत की सजा दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो इस खौफनाक घटना की गवाही दे रहे हैं, जिसे लेकर बहस शुरू हो गई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 80 हजार लोग, जिसमें पीड़ित परिवार भी शामिल था, खोस्त के स्पोर्ट्स स्टेडियम में फांसी देखने पहुंचे। एक वीडियो में देखा गया कि स्टेडियम के बाहर तक लोग खचाखच भरे थे। पांच गोलियों की आवाज के साथ भीड़ से धार्मिक नारे भी सुनाई देते हैं। जानकारी के मुताबिक मौत की सजा पाने वाले शख्स पर गोली मारने वाले बच्चे के परिवार के 13 लोगों की हत्या का इल्ज़ाम था। इनमें से 9 बच्चे थे। तालेबान अधिकारियों ने आरोपी की पहचान मंगल के रूप में की है। अफगानिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था और तालेबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने उसकी फांसी की मंजूरी दी थी।खोस्त के तालेबान गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तग़फिर गुरबज ने बताया कि मंगल को खोस्त निवासी अब्दुल रहमान और उनके परिवार के 12 अन्य सदस्यों की हत्या के केस में दोषी पाया गया था। यह वारदात 10 महीने पहले अली शिर और तेरेज़ियो जिलों में हुई थी। इस घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है।