jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

शिक्षा के मंदिरों में तिरंगे का अपमान:  खबर के बाद बीआरसी और संकुल प्राचार्य पहुंचे जांच करने

के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान के बाद जांच दल ग्राम बाबरी पहुंचा और ग्रामीण सहित सरपंच से पूछताछ की बीआरसी संगीता यादव ने बताया कि खबर के बाद नर्मदापुरम जिले के अधिकारियों के निर्देश पर हम जांच करने गए और गांव के नागरिकों से पूछताछ करने के बाद जांच रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।

यह है मामला

- Install Android App -

तहसील के ग्राम बाबरी के शासकीय नवीन हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सुबह ध्वजारोहण किया गया, शाम को राष्ट्रीय ध्वज को उतारने के लिए स्कूल के चपरासी को बोल दिया गया राष्ट्रीय ध्वज को डंडे सहित उतार पहले जमीन पर रखता है उसके बाद डंडे सहित राष्ट्रीय ध्वज को घसीटते हुए स्कूल के अन्दर ले जाता है। बाबरी के शासकीय नवीन हाई स्कूल का तिरंगे झंडे का अपमान किया गया है हालाँकि सिवनी मालवा एसडीएम सरोज परिहार ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हुई बैठक में स्पष्ठ निर्देश दिए थे की झंडे फहराने उतारने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अब देखना ये होगा की प्रशासन इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई करता है या नहीं।

वहीं नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ देश की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का भी प्रतीक है। यही वजह है जो राष्ट्रीय ध्वज के बारे में शिक्षा के शुरूआती दिनों से ही बताना शुरू कर दिया जाता है। ध्वज के राष्ट्रीय महत्व के बारे में जानकारियां दी जाती हैं। ताकि, हम अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर सकें। किन्तु, इन दिनों शिक्षा के मंदिरों में ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है। जो न सिर्फ झंडे का अपमान है बल्कि राष्ट्रीय ध्वज को लेकर शिक्षकों के ज्ञान पर भी सवालिया निशान खड़े करता है अब जांच के बाद अधिकारी जिम्मेदार पर क्या कार्रवाई करता है चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारी एसडीएम का कहना है कि जांच कर संबंधित पर कठोर कार्रवाई होगी।

नर्मदा पूरम जिले के इस गांव में तिरंगे का अपमान, भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन किया ! वीडियो हुआ वायरल