jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

सरकारी स्कूल के छात्रो मे चाकू बाजी !  छात्र घायल उसके बाद विवाद बढ़ा पूरे शहर मे धारा 144 लगाई बाजार हुआ बन्द

मकडाई एक्सप्रेस 24 उदयपुर। शहर के सरकारी स्कूल के बाहर छात्रो के विवाद मे हुई चाकूबाजी ने पूरे शहर मे धारा 144 लगवा दी। कई सारे वाहन आग के हवाले, दुकानों पर पथराव भी हुआ।

छात्रो के विवाद ने दंगे का रूप ले लिया।घटना के बाद अब भी शहर के हिंदू संगठनों में आक्रोष देखने को मिल रहा है। उदयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के दो स्टूडेंट के झगड़े के कारण तनाव के हालात हो गए हैं। लोगों ने शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की और पथराव किया। एक गैरेज में खड़ी कारों को आग भी लगा दी। पुलिस बल ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा. पुलिस की ओर से उदयपुर में धारा 144 लगा दी गई है।

कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि हमला कर फरार हुए नाबालिग छात्र को डिटेन कर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कलेक्टर ने कहा मामले की जांच कराई जायेगी

कलेक्टर ने कहा कि पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जाएगी। दोनों छात्रों के बीच पहले क्या विवाद हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन, जब लंच हुआ तो दोनों के बीच स्कूल के बाहर झगड़ा हुआ। बच्चे के परिजन को जब घटना की जानकारी मिली तो वे एमबी अस्पताल पहुंचे। यही नहीं, हिंदू संगठनों के लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचकर नारेबाजी की और घटना को लेकर आक्रोश जताया. हॉस्पिटल में पुलिस दल तैनात किया गया है।

- Install Android App -

घायल छात्र अस्पताल में भर्ती हमलावर फरार

वहीं घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आये और बाजार बंद करवा दिया. हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों की मांग है कि आरोपी छात्र को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और उसे कड़ी सजा दी जाये।

बता दें कि शुक्रवार सुबह शहर के सूरजपोल थाना स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर छात्रों में आपसी कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक छात्र देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके बाद उसे इलाज के लिए उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल लाया गया जहां उसका ऑपरेशन करके उसे अभी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है. वहीं हमलावार छात्र मौके से फरार हो गया.।

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल में हिन्दू संगठनों से जुडे पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गये और नारेबाजी करना शुरू कर दी।

वहीं कुछ लोगों ने चेटक स्थित दुकानों को भी बंद करवा दिया. भीड़ को काबू करने के लिए एमबी हॉस्पीटल में पुलिस बल भी तैनात किया गया. हमले में घायल छात्र की हालात फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।