jhankar
ब्रेकिंग
रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत शिवराज पार्क की बदहाली पर नगर कांग्रेस ने एसडीएम को जनसुनवाई में की शिकायत, चेक बाऊंस के अधिकतम प्रकरणों के निराकरण का प्रयास करें: न्यायाधीश श्रीमती खान हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त

Harda: संदिग्ध युवक नहर के पाइप में घुसा, पुलिस और ग्रामीणों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला! देखे वीडियो

- Install Android App -

विनोद भिलाला कुकरावद हरदा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावद में आज एक अज्ञात युवक गांव के बस स्टेंड पर घूम रहा था। युवक बार बार चेहरे को गमछे से ढंक कर इधर उधर घूम रहा था। ग्रामीण  युवक की हरकत पर नजर रखे हुए देख रहे थे। ग्रामीणों को शंका हुई की ये कोई चोर है। जो रेकी कर रहा है। कुछ देर बाद युवक वहा से भाग कर खेतो के रास्ते एक नहर की पुलिया के पास पहुंचा। ग्रामीणों को आता देखकर युवक नहर के दो फुट के सीमेंट पाइप में घुस गया। उसके बाद ग्रामीणों ने डायल 100 को फोन लगाकर बुलाया । सिविल लाइन एएसआई दिनेश शेखावत सहित अन्य पुलिस कर्मियों और गांव के युवाओं सहित ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पाइप से बाहर निकाला। नहर के पाइप में कीचड़ और पानी भरा हुआ था।  युवक को पुलिस वाहन से थाना लाया गया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रोगी लग रहा है। कुछ भी बोल नहीं रहा। अभी पुलिस थाने में युवक को नहलाया गया। उसे कपड़े दिए है।