jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

भजन के साथ अमायरा का दिखा पारंपरिक अंदाज, वीडियो किया पोस्ट

मुंबई। हाल ही में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में अमायरा ने एक बेहद खूबसूरत ग्रीनिश-ग्रे कलर का लहंगा पहना है, जो बारीक कढ़ाई और चमकीले वर्क से सजा हुआ है। उनका ब्लाउज डीप नेकलाइन वाला है और उस पर की गई जरी की कढ़ाई देखने लायक है। इस लुक के साथ उन्होंने एक हल्की लेकिन एलीगेंट चोकर ज्वेलरी पहनी है और लंबे झुमकों से इसे पूरा किया है। उनका मेकअप काफी नेचुरल है। बाल खुले और स्ट्रेट हैं, जो इस पूरे ट्रेडिशनल अवतार के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं। वीडियो में अमायरा कभी बैठकर कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज देती हैं, तो कभी खुशी में घूमती हैं। उनका आत्मविश्वास और खुशी इस वीडियो में साफ नजर आता है। खास बात यह है कि इस वीडियो में अमायरा ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर राधा गोरी गोरी भजन का इस्तेमाल किया है।

- Install Android App -

अमायरा दस्तूर ने महज 16 साल की उम्र में ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई और फिर एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। साल 2013 में उन्होंने फिल्म इश्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर नजर आए थे। हालांकि, फिल्म को खास सफलता नहीं मिली, लेकिन अमायरा ने हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार मेहनत की और धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में अपनी जगह बनानी शुरू की। 2017 में उन्हें जैकी चेन के साथ कुंग फू योगा में काम करने का मौका मिला, जो उनके करियर के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ। इसके बाद अमायरा ने न सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।