jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता व्यक्त की करीना कपूर खान ने

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उत्तर भारत के बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता व्यक्त की है। मंगलवार को करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो पोस्ट साझा की हैं। इसमें अभिनेत्री ने लिखा, मेरी प्रार्थनाएं उत्तर भारत में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

ईश्वर आपको जल्द से जल्द राहत और शक्ति प्रदान करें। साथ ही लोगों से उनकी मदद करने का अनुरोध भी एक्ट्रेस ने किया है। बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है, घर उजड़ गए हैं और आजीविका छिन गई है। इसलिए मैं सक्षम लोगों से अपील करती हूं कि राहत कोष में जितना हो सके दान करें और हो सके तो जो लोग कर सकते हैं, कृपया विश्वसनीय राहत कोषों का समर्थन करें और मदद करने में जुटे स्थानीय लोगों का हाथ बटाएं। सिंघम अगेन एक्ट्रेस ने अगली पोस्ट में हेल्पलाइन नंबर्स की एक लिस्ट भी शेयर की है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। इससे पहले सोमवार को बॉलीवुड स्टार सोनू सूद भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं पंजाब के साथ हूं। इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है। हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे।

अगर आपको किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया बेझिझक संदेश भेजें। हम आपकी हरसंभव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब मेरी आत्मा है। चाहे सब कुछ चला जाए, मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम पंजाबी हैं और हम हार नहीं मानते। बता दें कि पंजाब में बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। अमृतसर में 35 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, फिरोजपुर में 24 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। फाजिल्का, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, बरनाला और मोगा में भी बाढ़ का प्रभाव देखने को मिला है।