jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

शेयर बाजार सपाट कारोबार के साथ बंद हुआ

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को मिश्रित कारोबार हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद भी आईटी और एफएमसीजी शेयरों पर दबाव से दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 7.25 अंक की हल्की गिरावट के साथ ही 80,710.76 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 6.70 अंक की बढ़त के साथ ही 24,741.00 पर बंद हुआ। आज ऑटो शेयरों के कारण बाजार ऊपर आया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.25 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मेटल 0.68 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.17 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.14 फीसदी और निफ्टी मीडिया 0.59 फीसदी के साथ बंद हुए। वहीं आईटी और एफएमसीजी शेयर नीचे आये। निफ्टी आईटी इंडेक्स -1.44 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी (-1.42 फीसदी), निफ्टी रियल्टी (-1.16 फीसदी) और निफ्टी इंडिया डिफेंस (-0.35 फीसदी) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

- Install Android App -

आज लार्जकैप के विपरीत ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 116.05 अंक या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 57,075.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 33.30 अंक करीब 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 17,655.25 पर था।सेंसेक्स में एमएंडएम, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इटरनल (जोमैटो), सन फार्मा, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में रहे जबकि आईटीसी, एचटीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचयूएल, एलएंडटी और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ।