jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एशिया कप के पहले ही मैच में रिकार्ड बना सकते हैं अर्शदीप

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बुधवार को यूएई में एशिया कप क्रिकेट टूर्नोंमेंट के पहले ही मैच में एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। अर्शदीप इस मैच में टी20 प्रारुप में अपने 100 विकेट पूरे कर रिकार्ड बना सकते हैं। अब तक अर्शदीप ने 99 विकेट लिए हैं और उनके पास इस प्रारुप में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनने का अवसर है। अर्शदीप ने अब तक 63 टी20आई मैचों में 18.30 की औसत से 99 विकेट लिए हैं, जहां उन्होंने 8.29 की इकॉनमी से रन दिए हैं और दो बार चार विकेट लिए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/9 है, जो उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के मैच में यूएई के खिलाफ किया था। टी20 विश्व कप 2024 के बाद से अर्शदीप ने 11 मैचों में हिस्सा लिया है और 15.15 की औसत से 20 विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/14 रहा है, जबकि उनका इकॉनमी रेट 7.87 का रहा है। भारतीय टीम एशिया कप में 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच 19 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी।