jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन कमाए 1.75 करोड़

मुंबई। बालीवुड की बहुचर्चित फिल्म द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आ रहे थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने पहले ही दिन 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की थी और धीरे-धीरे जबरदस्त कमाई करते हुए 250 करोड़ के क्लब में पहुंची थी। द कश्मीर फाइल्स की तुलना में द बंगाल फाइल्स की शुरुआत काफी धीमी रही है।

- Install Android App -

फिल्म की कहानी 1946 में हुए डायरेक्ट एक्शन डे यानी कलकत्ता दंगे पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर द बंगाल फाइल्स और टाइगर श्रॉफ की बागी 4 आमने-सामने हैं। इस फिल्म के जरिए टाइगर लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बागी 4 ने पहले ही दिन तगड़ी शुरुआत करते हुए लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे तुलना करें तो द बंगाल फाइल्स का आंकड़ा बहुत ही कम रहा है। हालांकि, फिल्ममेकर्स को वीकेंड से ज्यादा उम्मीदें हैं।