jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

हरदा : जिनके हाथ नहीं, उनके लिए लगाए जा रहे कृत्रिम इलेक्ट्रिक हैंड

बैतूल शिविर में हरदा जिले के 7 दिव्यांगों को लग चुके हैं कृत्रिम इलेक्ट्रिक हाथ

हरदा : लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा बिना हाथ वाले लोगों को इलेक्ट्रिक हैंड लगवाए जा रहे हैं। इन कृत्रिम हाथों के माध्यम से वे खाना, लिखना, डिजाइनिंग और वस्तुओं को पकड़ने जैसे दैनिक कार्य आसानी से कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि विगत दिनों बैतूल में आयोजित शिविर में हरदा जिले के 7 लोगों को कृत्रिम हाथ लगाए गए हैं।

उन्होने बताया कि जिले के मैदानी स्वास्थ्य अमले के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उनका आधार कार्ड की कॉपी और मरीज की फोटो के साथ रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है ताकि उन्हें यह इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स मुफ्त में लगाए जा सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम श्री आशीष साकल्ले के मोबाइल नम्बर 9826830220 पर संपर्क किया जा सकता है ।

डिवाइस मॉडर्न तकनीक पर बेस्ड है

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि इसके लिए मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इनाली फाउंडेशन के साथ करार किया है। यह डिवाइस मॉडर्न तकनीक पर बेस्ड है,

- Install Android App -

जिसकी मदद से वर्तमान में जो लोग हाथ न होने के कारण जीवन में कठिनाई महसूस करते हैं, उन्हें यह काफी राहत देगा। साथ ही, दैनिक कार्य से जुड़े काम भी इलेक्ट्रिक हैंड से कर सकेगा। कोहनी से नीचे कटे हाथों में यह डिवाइस लगाई जाती है ।

26 और 27 जनवरी को भोपाल में लगेगा मेगा कैंप

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए 26 और 27 जनवरी को भोपाल में मेगा कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें यह निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक हैंड्स लगवाए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की यह महत्वपूर्ण पहल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत की जा रही है।

किन लोगों को मिलेगा इसका फायदा

डॉ. सिंह ने बताया कि बिना हाथ के जन्मे या दुर्घटना में हाथ का निचला हिस्सा गंवाने वाले लोगों को ये आर्टिफिशियल हाथ लगाए जाएंगे। डिवाइस 15 साल से ऊपर के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। आरबीएसके जिला नोडल अधिकारी डॉ. जी. एस. कुशवाहा ने बताया कि ऐसे लोग जिनके कोहनी से निचला हिस्सा नहीं है,

वे समन्वयक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम श्री आशीष साकल्ले के मोबाइल नम्बर 9826830220 अथवा जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में भी पंजीयन हेतु 24 जनवरी तक संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।