jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नरोत्तम भार्गव ने संभाली सीईओ की कमान कैसा रहेगा आज MP का मौसम UP में बारिश का कहर - 3 दिन में 56 की मौत, 1021 घर टूटे, 75 में से 56 जिलों में बाढ़ जैसे हालात किसान ऐप बना ठगी का जरिया, टोकन बुक करते ही खाते से उड़े 50 हजार साइबर ठगों ने 10-10 हजार की 5 किस्... छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच...

हरदा : जल जीवन मिशन अंतर्गत सभी कार्य समय सीमा में पूरे हों

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने निर्माणाधीन टंकियों का किया निरीक्षण

हरदा : कमिश्नर श्री के.जी. तिवारी एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को जिले के ग्राम छीपानेर, तजपुरा, पांचातलाई, कमताड़ा का भ्रमण कर जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सभी टंकियों का निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

ग्राम छीपानेर की पानी की टंकी 10 मार्च तक, तजपुरा की टंकी ढाई माह में, पांचातलाई की टंकी 15 फरवरी तक एवं कमताड़ा की टंकी 8 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। कमिश्नर ने उपरोक्त टंकियों के निर्माण में गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

पांचातलाई के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम डोमरी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के भी कमिश्नर द्वारा निर्देश दिये गये। इस दौरान संयुक्त आयुक्त श्री जी.सी. दौहर सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

संकल्प से समाधान अभियान के तहत हितग्राही को खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदान की

भ्रमण के दौरान कमिश्नर व कलेक्टर द्वारा संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम तजपुरा में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण किया गया। कमिश्नर ने इस दौरान गांव के निर्मला संतोष को खाद्यान्न की पात्रता पर्ची भी प्रदान की। इस दौरान उन्होने सभी पात्र हितग्राहियों के आवेदन सम्मिलित करने के शिविर में मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देश दिये।