jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Breking NEWS :: ASI ने स्वास्थ्य मंत्री पर किया फायर, घायल मंत्री का अस्पताल में हो रहा उपचार

ASI गोपाल चंद्र दास ने स्वास्थ्य मंत्री को सीने में गोली मारी गई है और उनकी                                  हालत गंभीर बनी हुई है। विधायक नबा किशोर दास                             फिलहाल अस्पताल में उपचार जारी 

मकड़ाई समाचार ओड़िशा |स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा सीट से विधायक नबा किशोर दास पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार 12.15 बजे  ASI गोपाल चंद्र दास ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर घायल हो गए हैं।

नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता

नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

- Install Android App -

एएसआई गोपाल चंद्र दास को हिरासत में लिया 

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज दोपहर करीब 12.15 बजे की है। यह घटना झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई। स्वास्थ्य मंत्री दास को सीने में दो गोलियां सीने में लगी है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हमला करने वाले एएसआई गोपाल चंद्र दास को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। इस मामले में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस गहनता से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच गई

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री नबा किसोर दास ब्रजराजनगर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान हमलावर ने दास पर कम से कम 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, जब वह ब्रजराजनगर में एक जनसभा में भाग लेने जा रहे थे। उनके आसपास कई लोग मौजूद थे और अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच गई | इस मामले पर जानकारी देते हुए ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है। पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है।