jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

एशिया कप: भारत ने यूएई को सिर्फ 27 बॉल में हराया

दुबई। भारतीय टीम ने एशिया कप का आगाज उसी अंदाज में किया जिसकी उम्मीद की जा रही थी। यूएई के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरी टीम इंडिया ने इस मुकाबले को धारदार गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी से एकतरफा बना दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे महज 13.1 ओवर में 57 रन पर ही सिमट गई। शिवम दुबे ने भी इस मैच में 3 विकेट चटकाए। भारत ने जीत का लक्ष्य महज 27 बॉल में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

- Install Android App -

एशिया कप में अपने अभियान की  शुरुआत भारतीय टीम ने गजब तूफानी अंदाज में की है कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यूएई की शुरुआत अच्छी रही थी। ओपनर अलीशान शराफू ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और स्कोर पहले 2 ओवर में तेजी से आगे बढ़ाया। जसप्रीत बुमराह ने पहला विकेट झटका और फिर मैच पूरी तरह से बदल गया। वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट हासिल किया और फिर कुलदीप यादव ने तो कहर ही ढा दिया।

कुलदीप यादव का पहला ओवर यूएई के बल्लेबाजों ने आराम से निकाला। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में तीन विकेट चटकाए और यूएई की बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया। टीम का आखिरी विकेट भी उनकी झोली में ही गया। एशिया कप का आगाज कुलदीप ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लेकर किया। शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट चटकाए।