jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

बीजेपी हरदा : 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह तथा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जाएगी ! 

हरदा। भारतीय जनता पार्टी कमल कुंज जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी ,पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ,जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी ,जिला महामंत्री राजेश गोदारा ,बसंत सिंह राजपूत, मनीष निशोद ,सहित जिला पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह तथा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंश सिंह वर्मा ने दोनों अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा पखवाड़ा प्रभारी देवी सिंह सांखला,सह संयोजक बसंत सिंह राजपूत,राजेश गोदारा,सुधीर सोनी, विनीत गीते,एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान संयोजक जगदीश सिंह सोलंकी,सह संयोजक प्रहलाद पटेल,

- Install Android App -

मनीष निशोद,श्रीमती पूजा शर्मा, अखिलेश बांके को जिम्मेदारी सौंपी है।

 

पंकज जोशी ने कहा कि 17 दिसंबर को मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण करना है तथा 25 सितंबर को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती , लाल बहादुर शास्त्री तक सेवा पखवाड़ा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। तथा 25 सितंबर प दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से लेकर 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती तक आत्म निर्भर भारत अभियान की जानकारी प्रदान की।

 

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पार्टी हमारी मां है। भारत देश का बहुत ही मजबूत नेतृत्व के रूप में मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है तथा संगठन के कार्यों को हमें बूथ स्तर तक पहुंचाना हैं तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना हैं।

 

संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व हैं। सभी को संगठन कार्यों को मजबूत करते हुए सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हैं।