jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

एशिया कप से पहले लगा पाकिस्तान को तगड़ा झटका, आसिफ अली ने किया संन्यास का ऐलान

लाहौर। पाकिस्तान के सीमित ओवरों के मध्यक्रम के बल्लेबाज आसिफ अली ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। फैसलाबाद के इस 33 साल के खिलाड़ी ने 2021 और 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप और 2019 में इंग्लैंड में पुरुष वनडे विश्व कप में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पाकिस्तान की जर्सी पहनने को अपने पेशेवर करियर का ‘सबसे गौरवपूर्ण अध्याय’ करार दिया। आसिफ ने हालांकि कहा कि वह घरेलू और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के लिए 21 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने तीन अर्धशतकों की मदद से 959 रन बनाए। अली 2018 में वनडे एशिया कप और 2022 में टी20 एशिया कप की टीम में शामिल थे। उन्होंने 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों (टी20 प्रारूप) में भी भाग लिया। उनकी सबसे यादगार पारी 2021 के टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ आई थी, जब पाकिस्तान को सुपर 12 चरण के मैच में दो ओवर में जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी। उन्होंने सिर्फ सात गेंदों पर 25 रन बनाए और इस दौरान 19वें ओवर में तेज गेंदबाज करीम जनत के खिलाफ चार छक्के जड़कर पाकिस्तान को उलटफेर का शिकार होने से बचाया।