jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

BA की छात्रा हुई गर्भवती, गुस्से में मां-बाप ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, एसिड से जला डाला शव

7 फरवरी को गांव में ही पूरब दिशा की ओर नहर के पास उसकी लाश गड़ी मिली

कौशांबी। BA की एक छात्रा के पास से प्रेग्‍नेसी किट मिलने और उसके गर्भवती होने की बात ने उसके मां-बाप को इतने गुस्‍से से भर दिया कि उन्‍होंने अपने ही हाथों से गला घोंटकर उसकी हत्‍या कर डाली। यही नहीं एसिड से उसके आधे शरीर को गला डाला और शव को टेनशाह आलमाबाद नहर के पास दफना डाला। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात को घर के अंदर ही अंजाम दिया गया। इसमें छात्रा के मां-बाप के अलावा दो चाचा भी शामिल रहे। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

जानकरी के अनुसार कौशांबी के टेनशाह आलमाबाद निवासी नरेश मजदूरी करता है। उसकी दूसरे नंबर की बेटी निशा (उम्र 21 वर्ष) बीए में पढ़ती थी। निशा 31 जनवरी की भोर से लापता थी। 3 फरवरी को मंझनपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद 7 फरवरी को गांव में ही पूरब दिशा की ओर नहर के पास उसकी लाश गड़ी मिली थी। पुलिस को शुरुआती दौर से ही परिजनों पर शक था।

बुधवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मृतका निशा लड़कों से फोन पर बातें करती थी। उसके पास से परिवार वालों ने प्रेगनेंसी चेक करने की सामग्री बरामद की थी। इसी बात से परिजन नाराज थे। पिता नरेश और माता शोभा ने गला घोंटकर हत्या की थी। शव को बैट्री वाले तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया था। शव को छिपाने में मृतका के चाचा गुलाब और रमेश ने भी मदद की थी। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।