jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

MP Big News: समोसा खाते हुए युवक अचानक कुर्सी से गिरा, हुई मौत, होटल में मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार सुबह  एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई।जिले के चिचोली की है। यहां हाईवे का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारी जसवंत बाबूलाल कामद पास में ही बीकानेर मिष्ठान्न भंडार पर नाश्ता करने गए थे। उन्होंने समोसा लिया और बेंच पर बैठकर खाने लगे। कुछ देर बाद अचानक गिर गए।

- Install Android App -

वहां मौजूद लोगों और होटल के स्टाप ने पास जाकर उन्हें हिलाकर देखा। तो उसने हिलना डुलना बंद कर दिया। उसने मौके पर ही दम तोड दिया। घटना के बाद होटल सहित आसपास लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। उसके बस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और शव अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

मृतक की तलाशी लेने पर जेब चेक किया तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली की एक पर्ची मिली। पर्ची पर जसवंत बाबूलाल लिखा था।
हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जसवंत मूलतः दतिया के रहने वाले थे। प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है।