jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

Balaghat News : आपसी रंजिश के चलते दो आरोपियों दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,घटना का सीसीटीवी विडिया मिला पुलिस को

आगजनी में दुकान का सारा सामान जला संदेही आरोपी को पैसा न दिए जाने पर दी थी धमकी

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी विवाद में दो आरोपियों द्वारा एक किराना दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना सामने आई है मामला गुरुवार रात करीब 2 बजे का है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात 2 बजकर 10 मिनिट पर सफेद कपड़े से मुंह को ढंक कर रवि कुकरेजा की दुकान के सामने जाकर बंद शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाता है। पलभर में आग बेकाबू हो गई और दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।दुकानदार रवि कुकरेजा ने थानें में इस संबंध मंे शिकायत दर्ज कराई है। आगजनी की इस हरकत के पीछे विशाल हिरेंद्रवार और टोपलू नामक दो लोग है इन लोगो से पुरान विवाद भी चल रहा है। बूढ़ी निवासी टोपलू उनकी दुकान से उधार में सामान लेता है हमेशा पैसों को लेकर विवाद करता है। दो दिन पहले भी टोपलू ने विवाद किया था।विशाल के साथ आया था और शराब पीने के लिए 1000 रुपये की मांग करी थी। आगजनी की इस घटना में पीड़ित दुकानदार को डेढ़ लाख का नुकसान हुआ हैं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

MP News