उज्जैन। उज्जैन के महानंदा नगर स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच से करीब 5 करोड़ की ज्वैलरी और 8 लाख रुपये चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस पूरे लूटकांड में बैंक का एक कर्मचारी ही इसका मास्टरमाइंड निकला। बैंककर्मी ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
2 दिन पहले बैंक में लगी थी आग
बताया जा रहा है कि एसबीआई बैंक में कुछ दिन पहले आगजनी हुई थी। जिसके चलते बैंक में लगे कैमरे बंद पड़े थे. जिसका बदमाशों ने फायदा उठाया और ताले खोलकर वारदात को अंजाम दिया, इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया की बैंक से जुड़ा कोई व्यक्ति ही वारदात में शामिल है, बदमाश एक करोड़ से ज्यादा का सोना और 8 लाख कैश लेकर फरार हो गए।

