jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

इंदौर वनडे से पहले विराट कोहली ने कुलदीप यादव संग महाकाल के दरबार में टेका माथा

उज्जैन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आख‍िरी मुकाबला इंदौर में रव‍िवार को होना है। फ‍िलहाल दोनों ही टीमें वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। इंदौर में होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक उज्जैन के महाकाल मंद‍िर पहुंचे। केएल राहुल और टीम इंड‍िया के अन्य सदस्यों ने भी आशीर्वाद लिया।

ताजा क्रम में शन‍िवार सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव महाकाल मंद‍िर पहुंचे। उनके साथ फील्ड‍िंंग कोच टी द‍िलीप भी नजर आए.।विराट कोहली और कुलदीप यादव भगवान महाकाल में गहरी आस्था रखते हैं। इसीलिए वे समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन लिए उज्जैन पहुंच जाते हैं।

- Install Android App -

शनिवार सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव भस्म आरती में सम्मिलित हुए और बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजन किया। भगवान शिव की आराधना की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में खेले जा रहे वनडे सीरीज में विराट कोहली और कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हैं।

ध्यान रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आख‍िरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में होने वाला है। मैच से पहले तमाम खिलाड़ी इंदौर पहुंच गए हैं। इन्हीं में से कुछ खिलाड़ी अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाल कर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह भस्म आरती में कुलदीप यादव और विराट कोहली बाबा महाकाल के मंदिर पहुंचे और लगभग 2 घंटे तक भस्म आरती में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।