jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Betul News: बैतूल हरदा लोकसभा सीट के लिए अब 07 मई को होगा मतदान, सिर्फ बसपा प्रत्याशी ही जमा करेगा नामांकन

बैतूल : लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के चलते चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब नए सिरे से चुनावी कार्यक्रम घोषित हो गया है। नए चुनाव कार्यक्रम के तहत सिर्फ बसपा प्रत्याशी का नामांकन भरा जाएगा वहीं तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।

इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर डले चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बैतूल में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के स्थगित होने के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को नई तारीख की घोषणा कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के तहत बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल से जमा होंगे और अंतिम तारीख 19 अप्रैल तय की गई है।

20 अप्रैल को बसपा प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी। 22 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान तीसरे चरण में 07 मई को होगा।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –