jhankar
ब्रेकिंग
बच्चों को अब जान जोखिम में डालकर नदी पार नहीं करनी पड़ेगी बंधेरा में आज से शुरू होगा हाई स्कूल वीड... हंडिया : खेतों के बीच से चोर ले गए बिजली, 11 केवी लाइन के 280 मीटर तार चोरी हंडिया: तिवारी परिवार की महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा, रिद्धनाथ महादेव का किया जलाभिषेक किसान भाई 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ई-विकास पोर्टल को अधिक सुगम बनाने वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न प्रशिक्षण के पंचम दिवस भारी औजारों व हथियारों की दी जानकारी

Betul News : दिनदहाड़े सरकारी कालेज में घुसकर प्रोफेसर की पिटाई, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफतार

अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद है कि उन्हे कोई खौफ नही हैं, 5-6 युवा लाठी डंडो से लैस होकर कालेज में घुसते और सीधे प्रोफेसर के पास जाकर आंख में पहले मिर्ची डालते और लाठी डंडो से बेहोश होने तक उसकी सबके सामने पिटाई की, विडियों हुआ वायरल…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल : सरकारी कालेज में घुसकर प्रोफेसर पर बदमाशों द्वारा लाठी डंडो से पीटने वाला वीडियों वायरल हो गया। जिसमें दिन दहाडे प्रोफेसर की लाठी डंडो से बदमाश पीटे जा रहे थे, जब तक वह बेहोश नही हो गया। इस दौरान किसी के द्वारा विडियों बनाया गया। वही घटना की जानकारी बैतूल में आग की तरह फैल गई लोग तरह तरह के कयास लगाने लगें। पुलिस को जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची।

घायल प्रोफेसर को हमिदिया हास्पिटल रेफर किया –

घटना शुक्रवार की दोपहर शासकीय जेएच पीजी कालेज की है। जहां सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हो गई हैं, जिसके अनुसार 5-6 बदमाश लाठी डंडे लेकर कालेज में घुसे और सीधे संस्कृत विभाग में पहुंचे जहां पर छात्रों से चर्चा कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज धाकड की आंख पर पहले मिर्ची झोंकी और फिर अंधाधुंध लाठी डंडो से पिटाई कर डाली और वहां से फरार हो गए। इधर अचानक हुए हमले में घायल प्रोफेसर को हमिदिया हास्पिटल रेफर किया है। उन्हे हाथ पैर सिर कमर पर चोंटे आई है।

अन्नू ठाकुर उसके अन्य पांच साथियों की तलाश  को किया गिरफतार –

- Install Android App -

शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने कालेज पहुंचकर प्रबंधन के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने प्रोफेसर पर हमला करने के आरोप में अन्नू ठाकुर उसके अन्य पांच साथियों को गिरफतार किया गया है। घायल प्रोफेसर नीरज धाकड़ की रिपोर्ट पर आरोपित अन्नू ठाकुर व अन्य पांच के विरुद्ध थाना गंज में धारा 307, 353, 333, 147, 148, 506 का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश प्रारंभ की गई।

सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार –

पुलिस ने मुख्य आरोपित अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर पिता कृपालसिंह ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी राजेन्द्र वार्ड गंज बैतूल, हेमन्त पिता लल्लू प्रसाद यदुवंशी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया नवेगांव छिंदवाड़ा, शिवम पिता दिनेश सोलंकी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बोड़खी थाना आमला, कुनाल पिता बलवन्त चड़ोकार उम्र 20 वर्ष निवासी कालापाठा गंज, लक्की पिता उदयसिंह चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बोड़खी थाना आमला और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Harda: रहटगांव में एक भू माफिया ने छीन लिया गरीब परिवारो से उनका आशियाना, वन विभाग की भूमि पर 5 गरीब परिवारों का 50 साल पुराना कब्जा, इधर एसडीएम मीडियाकर्मियों को बोले डेढ़ वर्ष पुराना अतिक्रमण था!