jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा: मुख्यमंत्री राहत कोष में भारतीय किसान संघ ने जमा कराई 1 क्विंटल 20 किलो मूंग,कल होगा जल सत्याग्रह

हरदा। मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। धरने के दसवें दिन भारतीय किसान संघ जिला हरदा के पदाधिकारियों और किसानों ने रैली निकालकर 1 क्विंटल 20 किलो मूंग सिर पर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंची। किसानों ने यह मूंग अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अशोक ढेहरिया को सौंपते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने की मांग की।

भारतीय किसान संघ के अनुसार, मूंग जमा कराने के बाद उन्होंने जमा रसीद की मांग की। पहले मंडी सचिव के माध्यम से रसीद उपलब्ध कराई गई, जिसे किसान संघ ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय द्वारा अलग से जमा रसीद जारी की गई।

- Install Android App -

धरने के दौरान किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वे केवल मूंग जमा होने का आधिकारिक प्रमाण मांग रहे थे। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में रक्तदान शिविर के लिए ब्लड वैन उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का नुकसान हुआ।

भारतीय किसान संघ ने घोषणा की है कि अनिश्चितकालीन धरने के 11वें दिन हंडिया पहुंचकर नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह किया जाएगा। संगठन का कहना है कि जब तक किसानों की मूंग खरीदी सहित अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन और धरना लगातार जारी रहेगा।